प्रमुख सचिव के आदेश का अनुपालन कराने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील का घेराव
गोंडऊ नाच एवं गोंडऊ बाजा हुरुका बजाते हुए जुलूस के रूप में लोग पहुंचे बांसडीह तहसील पर गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक संवैधानिक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष आंदोलन रहेगा जारी बांसडीह (बलिया)। मा.प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश संख्या- 129/2021/3206/26-3-2021 दिनांक 3 नवम्बर 2021 द्वारा स्पष्ट रूप से दिशा-निर्देश दिया गया है कि आवेदनकर्ता द्वारा साक्ष्य के तौर पर प्रमाणित भू-राजस्व अभिलेखों 1356 या 1359 फसली की खतौनी में गोंड़ अंकित हो की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से किए जाने के पश्चात सही पाए जाने पर गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिया जाय। इसमें किसी भी प्रकार की हिला-हवाली न की जाए। आवेदनकर्ता के भूमिहीन होने की दशा में उनके परिवार रजिस्टर की नकल, शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालय की टी.सी. नजदीकी गोंड परिवार से भी पूछ-ताछ जॉच-पड़ताल कर गोंड जाति प्रमाण पत्र निर्गत करें" का कड़ाई से अक्षरश: अनुपालन कराने, गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन के ...