नारी शिक्षा से पूरा समाज प्रगति की ओर होता है अग्रसर
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बसंतपुर गांव में कृषि संकाय के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं कुलसचिव एस. एल. पाल के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के तहत कृषि संकाय के छात्रों द्वारा बसंतपुर गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अभिनय के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक का मुख्य विषय नारी शिक्षा और उसका समाज पर पड़ने वाला प्रभाव रहा। बच्चों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के जरिए यह दर्शाया कि नारी शिक्षा से न केवल महिलाओं का सशक्तिकरण होता है, बल्कि पूरा समाज प्रगति की ओर अग्रसर होता है। कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति रही। दर्शकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए नारी शिक्षा के महत्व को समझने और उसे बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। कृषि प्रभारी डॉ. लाल विजय सिंह ने बताया कि मिशन...