Posts

Showing posts with the label अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस

पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 20 बच्चों को बाल मजदूरी से कराया गया मुक्त

Image
अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर नव भारतीय नारी विकास समिति के प्रयास से हुआ कार्य बलिया। जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे संगठन नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी बलिया ने विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर पुलिस व प्रशासन के सहयोग से 20 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया। यह कार्रवाई राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और एजेंसियों की ओर से जून को बाल मजदूरी के खिलाफ कार्रवाई माह या ‘ एक्शन मंथ ’ के रूप में मनाने के बात जारी अधिसूचना व निर्देशों के तहत की गई।  इन निर्देशों में बाल मजदूरी की शिकायत वाले इलाकों में छानबीन करने व बच्चों को मुक्त कराने के लिए साझा अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। नव भारतीय नारी विकास समिति ने जिले में बाल मजदूरी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाए जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के अफसरों, सामुदायिक नेताओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। नव भारतीय नारी विकास समिति बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए 250 से भी अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड...