Posts

Showing posts with the label वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम

स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन हेतु वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Image
कंपोजिट विद्यालय, सिकंदरपुर नवानगर मे छात्र- छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी लगा लोगो को किया जागरूक सिकंदरपुर (बलिया)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी बलिया के निर्देशन मे जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा कंपोजिट विद्यालय, सिकंदरपुर नवानगर बलिया मे स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन हेतु वैज्ञानिक जागरूकता कर्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर एवं विज्ञान गीत के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लोगो को जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुशील कुमार अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी एआरपी, एसआरजी बेसिक शिक्षा आशुतोष कुमार सिंह तोमर, प्रमोद कुमार मिश्रा विशेषज्ञ प्रयागराज ने दीप प्रज्वलित करके किया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिलाष कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला समन्वयक अतुल कुमार ने परिषद द्वारा जनपद मे जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रमोद कुमार मिश्रा विशेष...

अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित

Image
आर के मिशन स्कूल, सागरपाली के बच्चों के बीच विज्ञान के अनेक प्रयोगों को किया गया प्रदर्शित सागरपाली (बलिया)। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा आर के मिशन स्कूल, सागरपाली, बलिया पर अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हर्ष श्रीवास्तव प्रबंधक आर के मिशन स्कूल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और विज्ञान गीत के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।  कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा विज्ञान मॉडल, पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया तथा विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार से मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।  जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एसआरजी और विशेषज्ञ आशुतोष सिंह तोमर द्वारा बच्चों के बीच में विज्ञान के अनेक प्...

जिला विज्ञान क्लब द्वारा बलिया में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमो का होगा आयोजन

Image
वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 19 फरवरी को आर.के. मिशन स्कूल सागरपाली में बलिया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिलाधिकारी बलिया के निर्देशानुसार जिला विज्ञान क्लब, बलिया द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।   जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में आयोजित वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम जिसमें अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 19 फरवरी को आर.के. मिशन स्कूल सागरपाली में स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 20 फरवरी को कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर नवानगर बलिया, राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 24 फरवरी को एम एन बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल नसीरपुर मठ कोटवा नारायणपुर, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 28 फरवरी को सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया पर आयोजित होगा। वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं का भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान कार्यक्रम 26 फरवरी को   इसके साथ ही जनपद के कक्षा 9वीं से 12वीं त...