युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही गंगा संरक्षण का अभियान ले सकता है व्यापक रूप: रमेश पोखरियाल
स्पर्शगंगा अभियान के तहत गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का दिया गया संदेश वाराणसी। गंगा को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने के संकल्प के साथ श्रेयन कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग, वाराणसी एवं अर्पित फाउंडेशन, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में “ स्पर्शगंगा अभियान ” का आयोजन किया गया। अभियान में गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, आस्था और सभ्यता की जीवनधारा है। गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के साथ समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही गंगा संरक्षण का अभियान व्यापक रूप ले सकता है। उन्होंने लोगों से गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न डालने तथा स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ नम्रता जोशी, सुपरिटेंडे...