Posts

Showing posts with the label वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

Image
खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित बलिया। माय युवा भारत, बलिया के तत्वावधान में वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नरनी, रसड़ा की टीम विजेता एवं बडसरी  की टीम उपविजेता रही। महिला कबड्डी प्रतियोगिता में रसड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पंदह की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में बेरूआरबारी की टीम प्रथम, पंदह द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में पिंटू चौहान ने प्रथम, विशाल यादव ने द्वितीय तथा राकेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में लक्ष्मी प्रथम, रेखा द्वितीय एवं ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य ...