Posts

Showing posts with the label बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए सम्मानित हुई छात्राएं

Image
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की छात्राएं सम्मानित बलिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के समाज कार्य विभाग की छात्राओं अंजली सिंह, निधि कुमारी, पलक शर्मा, शालू मिश्रा और सिम्पी सिंह को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इन छात्राओं को जिलाधिकारी श्री मंगल प्रसाद सिंह के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्राओं को यह सम्मान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को समुदाय स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। वर्ष 2025–26 के दौरान इन छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं अभियानों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से बाल विवाह के खिलाफ समुदाय में जागरूकता फैलाने और लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने में उनका योगदान सराहनीय रहा। इस अवसर पर समाज कार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा ने कहा कि समाज कार्य के विद्यार्थियों का दायित्...

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बसंतपुर में रैली का आयोजन

Image
पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में दिया संदेश बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम कम्पोजिट विद्यालय, बसंतपुर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं डॉ. पुष्पा मिश्रा, विभागाध्यक्ष समाजकार्य, के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ। रैली में विद्यालय के कुल 58 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजकार्य के छात्रों ने बच्चों के साथ बसंतपुर गाँव में पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से बाल विवाह न करने तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में संदेश दिया। रैली के दौरान बच्चों और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विकास पर बाल विवाह के नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों एवं छात्रों ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी ली। शपथ के माध्यम से सभी ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। रिपोर्ट: विनय कुमार