Posts

Showing posts with the label तीन दिवसीय

उद्यमिता एवं कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

Image
टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग एवं फाइल-फोल्डर निर्माण का दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के गृह विज्ञान विभाग एवं जेएनसीयू फाउंडेशन इन्क्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के उद्यमिता एवं कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ।  कार्यशाला में छात्राओं को टाई एंड डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग एवं फाइल-फोल्डर निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शुक्ला ने महिलाओं एवं बेटियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया।  उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने कहा कि नयी शिक्षा नीति में कौशल विकास पर अत्यधिक बल दिया ग्या है।  विश्वविद्यालय शिक्षा प्रदान करने के साथ ही युवाओं के कौशल विकास की दिशा में भी आगे बढ़ेगा। यह कार्यशाला इस दिशा में एक प्रयत्न है। ऐसे प्रयत्न हम...