कार्यशाला में आत्महत्या के कारणों तथा रोकथाम के उपायों पर हुई चर्चा
समाज कार्य विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन बलिया। विश्व आत्महत्या निवारण दिवस के अवसर पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्याल के समाज कार्य विभाग द्वारा राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में आईटी की छात्राओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय कुलपति प्रो. नरेंद्र शुक्ला के संरक्षण एवं समाज कार्य विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यशाला में समाज कार्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रूबी द्वारा आत्महत्या से संबंधित विभिन्न आँकड़ों, युवाओं में आत्महत्या के प्रमुख कारणों तथा इसकी रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक तनाव, परीक्षा एवं करियर संबंधी दबाव, सामाजिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों तथा समय पर सहायता प्राप्त करने के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार सोनकर ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन होते रहना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्...