18 सितम्बर, विश्व जल निगरानी दिवस पर विशेष-
अभी नहीं चेते तो भविष्य में आयेगा घोर जल संकट डाॅ० गणेश पाठक पर्यावरणविद् विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 18 सितम्बर को " विश्व जल निगरानी दिवस" मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर में जल संसाधनों की निगरानी एवं संरक्षण के प्रति जन- जागरूकता तथा भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह एक ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसके तहत व्यक्तियों, विद्यालयों, समुदायों एवं संगठनों को स्थानीय नदियों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों की वस्तु स्थिति की निगरानी करने में सहभागिता निभाई जाती है। विश्व जल निगरानी दिवस पर जल की गुणवत्ता के महत्व की परख करने एवं उसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए समुदायों को प्रोत्साहित किया जाता है। इस ...