माता काली जी मंदिर पर विशाल भण्डारा 28 मार्च को
सरदासपुर गांव में संगीतमय रामचरित मानस पाठ का सुभारंभ शुक्रवार को
रसडा़ (बलिया)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा सरदासपुर में भव्य काली मंदिर पर शुक्रवार को संगीतमय रामचरित मानस पाठ का सुभारंभ किया जाएगा तथा शनिवार को मानस पाठ का समापन होगा। समापन के तत्पश्चात महिलाओं द्वारा शिव चर्चा की जायेगी शिव चर्चा के समापन होते ही भव्य प्रसाद का भंडारा आरंभ हो जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व प्रधान सत्यनारायण गुप्ता उर्फ मुन्ना ने बताया कि इस कार्यक्रम का यह आयोजन समस्त ग्रामीण के सहयोग से कराया जा रहा है। यह हर साल होता है। आयोजन कार्यक्रम से मां की कृपा समस्त ग्राम वासियों पर बनी रहे इसके लिए सभी ग्रामवासी प्रार्थना करते है और मां का प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाते है।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment