संत रविदास जी का दर्शन आज भी बना हुआ है जीवन्त : अचल राजभर
संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन बलिया। संत शिरोमणि गुरू रैदास जयन्ती समारोह का आयोजन सतनी सराय स्थित रैदास मंदिर पर हुआ। रैदास जयन्ती के अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सह पूर्व मंत्री अचल राजभर ने कहा कि देश मे अनोखा राम राज्य चल रहा है जहां बहन बेटियो की आबरू तक सुरक्षित नही है। कहा कि संतो के संत शिरोमणि रविदास ने हमेशा समता मूलक समाज के साथ साथ ही मनुवादी मानसिकता आज की गरिमा और चेतन को कुचलना और उसे भटकाकर अपनी सत्ता और वर्चस्व कायम करने वाले प्रत्येक संस्थान विचार और काम का पूरजोर विरोध किया। उन्होंने ऊंच-नीच, जातिवादी, फासिस्ट वादी व्यवस्था के खिलाफ रविदास का दर्शन आज भी जीवन्त बना हुआ है। वर्तमान पीढ़ी को ओछी मानसिकता से उपर उठ कर इस तरह की गुलामी की जंजीर उखाड़ फेकने का युवाओ से आह्वान किया। इस के पूर्व मंत्री श्री राजभर ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक मु.जियाउद्दीन रिजवी,जय प्रकाश अंचल, संग्राम सिह यादव, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, नपा...