मेरी पर्यटन यात्रा:-
शिव का रहस्यमय मंदिर - ककनमाठ, भूत-प्रेतों ने बनाया था जिसे डाॅ. गणेश पाठक ग्वालियर प्रवास के दौरान यहां से 55 किमी० की दूरी पर मध्य -प्रदेश के मुरैना जिला के सिहोनिया नामक गांव में स्थित ' ककनमाठ ' मंदिर एक ऐसा अनोखा एवं रहस्यमय शिव मंदिर है, जिसका निर्माण किसी गारा, सिमेंट या चूना के बिना केवल पत्थरों को एक दूसरे के ऊपर रख कर बनाया गया है, एक हजार बर्ष से अधिक समय का हो जाने के बाद भी टिका हुआ है। किंबदन्तियों के अनुसार इस शिव मंदिर का निर्माण भूत - प्रतों द्वारा एक रात में ही कराया गया। किंतु यह मंदिर अधूरा रह गया। कारण कि भूत - प्रेत दिन के उजाले में नहीं दिखाई देते हैं और न ही अपनी कोई हरकत करते हैं। इसलिए भोर होते ही भूत - प्रेत वहां से चले गए और मंदिर अधूरा रह गया। इस मंदिर के संदर्भ में यह भी कहा जाता है जिस दौरान इस मंदिर का निर्माण हुआ, उस दौरान इस तरह ...