सेवा सदन स्कूल कथरिया के छह छात्राओं को मिला प्रधानमंत्री का पत्र और पुरस्कार
ढाई अखर प्रेम का धरती माता के नाम निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सोहाव (बलिया)। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया के 06 छात्राओं द्वारा भेजी गई राखी को स्वीकार करते हुए उनके द्वारा अपना प्यार और आशीर्वाद देते हुए सम्मान पत्र लिखकर भेजा गया, जिसको आज अधीक्षक डाक विभाग बलिया द्वारा सभी 06 छात्राओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किए। इस दौरान स्कूल के बच्चों के बीच ढाई अखर प्रेम का धरती माता के नाम निबंध प्रतियोगिता अंतर्देशीय पत्र पर आयोजित किया गया, सभी को अंतर्देशीय पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया गया था, जिसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सभी पत्र लखनऊ मुख्यालय पर भेजा गया जिसमें चयनित बच्चों को भविष्य में पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव ने सेवा सदन स्कूल की छात्राओं की प्रतिभा को देखकर अपने स्तर से 20 छात्राओं का सुकन्या खाता खोलने का निर्देश दिया तथा बताया कि इस खाता का टोकन मनी अपने स्तर से जमा करने का काम करेंगे। इस घोषणा से स्...