भरभरा कर गिर जाएगी झूठ की नींव पर खड़ी भाजपा की इमारत

सपा के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने भाजपा में मची भगदड़ पर जारी किया बयान
बलिया। झूठ और घमंड की दीवार लंबे समय तक नहीं टिकती। वह जल्द ही ताश के पत्तों की तरह बिखर जाती है। वही हालत सत्ता के नशे में चूर दंभी भाजपा का हो रहा है। अभी चुनाव प्रारंभ भी नहीं हुआ कि दंभ और झूठ की बुनियाद पर टिकी भाजपा में भगदड़ मच गई।

भाजपा में मची भगदड़ पर समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने प्रेस को एक बयान जारी किया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जैसे-जैसे चुनाव के चरण नजदीक आते जाएंगे, उन इलाकों में झूठ की नींव पर खड़ी भाजपा की इमारत भरभरा कर गिर जाएगी। कान्हजी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से विकास से दूर प्रदेश में अभिव्यकि को दबाओ और ठोको नीति चल रही थी। झूठ दर झूठ जनता को परोसा जा रहा था। सत्ता में बैठे लोगों की भी बातों को उच्च पदस्थ लोगों द्वारा अनसुना किया जाता रहा। जो कोई भी अपने हक और अधिकार की बात कहने गया उसे लाठियां दी गईं। प्रदेश का किसान, मजदूर युवा, छात्र और आम लोग आशा भरी निगाह से पांच वर्षों तक सरकार की तरफ देखते रहे। बदले में उन्हें सिर्फ अपमान मिला। जिससे उनके मन में जलती अपने आत्मसम्मान की लौ आप ज्वाला बन बाहर आ रही है। जिसके परिणाम स्वरूप अहंकारी और दंभी लोगों का विधानसभा चुनाव में सफाया होगा। समाजवादी पार्टी और सहयोगी पार्टियों की बैठक में अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल को मुख्य कुर्सी पर बैठा कर स्वयं अन्य लोगों के साथ बैठने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए कान्हजी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने अपने बड़े दिल का परिचय भी दिया साथ ही सहयोगियों और बड़े बुजुर्ग के प्रति उनके मन में कितना सम्मान है यह भी दिखाया। इससे हमारा गठबंधन और बजबूत होगा। 10 मार्च को चुनाव परिणाम घोषित होगा तब समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी