विकास के मामले में बलिया की हुई है उपेक्षा: राम इकबाल सिंह

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का सपा कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सोमवार को गृह जनपद बलिया में आने पर पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का जोरदार स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के तरफ से आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राम इकबाल सिंह ने कहा कि मैं जहाँ रहता हूं वही के बन के रहता हूँ। आज मैं समाजवादी पार्टी में हूँ और पूर्णरूप से समाजवादी हूँ। मैं विद्यार्थी जीवन से ही अपने लोगों के लिए जीता हूँ और मरता हूँ। मेरे सर पे आज जो लाल टोपी है वह संघर्ष की निशानी है। समाज मे समरसता की प्रतीक है। इस टोपी की कीमत वह क्या जाने जिसने कभी कोई संघर्ष किया ही नही। जिसने किसी सामाजिक कार्य के लिए कभी जेल गया ही नही। राम इकबाल सिंह ने कहा कि भाजपा में 15 दुकान है उस 15 मे से कब कौन नाराज हो जाय पता ही नही चलता।समाजवादी पार्टी में आया हूँ तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से भी कहा हूँ कि आप टिकट देंगें या नही देंगे अब पूरा जीवन समाजवादी पार्टी में ही बिताऊंगा। इसीलिए आज इस शुभ मौके पर अपनी पत्नी डॉ. प्रतिभा सिंह को भी साथ लाया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो सम्मान दिया वह किसी भी पार्टी में नही मिल सकता। वर्तमान सत्ता पर हमला करते हुए कहा कि जो ब्यक्ति जीवन मे कभी बच्चे की फीस न जमा किया हो कभी सब्जी न खरीदा हो वह महंगाई और परिवार पालने का दर्द क्या समझे।

श्री सिंह ने कहा कि मैंने अपने जीवन मे इतनी निकम्मी सरकार नही देखी सत्ताधरी दल के बड़े पदाधिकार थानों में हाथ जोड़ के खड़े होकर गिड़ गिड़ाते है।वर्तमान में विकास के मामले में बलिया की उपेक्षा हुई है। एक भी काम इस सरकार का बलिया में नही दिखता।

इस अवसर पर जियाउद्दीन रिजवी, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, सुशील पाण्डेय "कान्हजी", डॉ विश्राम यादव, यशपाल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, डॉ मदन राय, कौशल सिंह अधिवक्ता, विनोद तिवारी, रविंद्र नाथ यादव, अजय यादव, अकमल नईम खा, हीरा लाल वर्मा, बीरबल राम, हरेंद्र गौड़, गंगा विष्णु सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना पाण्डेय, प्रमोद सिंह पप्पू, रामभुवन सिंह, अनन्त मिश्र, रोहित चौबे, धनञ्जय सिंह विसेन, राणा कुणाल, रामेश्वर पासवान, सुनील पिंटू, हरिशंकर यादव, जमाल आलम, अरुण यादव, राघवेंद्र खरवार, विजय शंकर यादव, श्रीकांत गिरी, जुबेर सोनू, राजेश गोंड़, श्रवण पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राजमंगल यादव ने किया।

जगह जगह रोक कर राम इकबाल सिंह का स्वागत करने की मची रही होड़
पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से दिया लाद
भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जब नादौली बलिया बॉर्डर पर पहुंचे वहीं से उत्साहित समाजवादियों ने ढोल नगाड़ों के साथ गगनभेदी नारा लगाते हुए फूल मालाओं से अपने नेता को लाद दिया। पूरे रास्ते भर समाजवादियों का जोश चरम पर रहा। जगह जगह रोक कर अपने प्रिय नेता का स्वागत करने की होड़ सी मची रही राम इकबाल सिंह का काफिला रसड़ा, चिलकहर, फेफना होते हुए सागरपाली माल्देपुर मोड़ पर पहुंचा। तत्पश्चात समाजवादी साथियों एवं अपने शुभचिंतकों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जुलूस पहुंचा जहां पार्टी के तरफ से स्वागत समारोह आयोजित था।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा