Thursday, December 2, 2021

सपा के बूथ कमेटियों के सत्यापन हेतु प्रभारी नियुक्त हुए रामगोविंद

नेता प्रतिपक्ष के लम्बे चुनावी राजनीति के अनुभव का लाभ अवश्य मिलेगा बलिया सपा को: कान्हजी
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु बलिया जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के समस्त बूथ कमेटियों के सत्यापन और मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा हेतु प्रभारी नियुक्त किया है। 
                       रामगोविंद चौधरी

रामगोविन्द चौधरी के नाम जारी  पत्र में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि यथाशीघ्र जनपद में बूथ कमेटी एव मतदाता सूची में नाम संशोधन के कार्य की समीक्षा कर आगामी 5 दिसम्बर को वस्तु स्थिति से पार्टी मुख्यालय को अवगत कराएं।

उक्त पत्र को मीडिया में जारी करते हुए समाजवादी पार्टी बलिया के प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टि से अति महत्वपूर्ण इस कार्य का बलिया का प्रभारी नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को बना कर समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने स्वागत योग्य कार्य किया है। नेता प्रतिपक्ष के लम्बे चुनावी राजनीति के अनुभव का लाभ अवश्य बलिया समाजवादी पार्टी की मिलेगा और जनपद के सातों विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को सफलता मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...