Saturday, December 25, 2021

मेरे कार्यकर्ता ही है मेरा परिवार हिम्मत और हौसला: रामगोविंद

सपा सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उमड़ा जन सैलाब
बांसडीह (बलिया)। स्थानीय कस्बा स्थित इण्टर कालेज के मैदान में शनिवार को सपा सुभासपा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जहाँ पूरा मैदान पीले रंग एव समाजवादी पार्टी के झण्डे से पट गया। सड़क से लेकर बाहर तक सिर्फ जनता ही जनता दिख रही थी। उपस्थित जनसमुदाय ने दोनों हाथ उठाकर सपा सुभासपा गठबंधन को जिताने के लिए सभी प्रकार कुर्बानियों के लिए हम तैयार है।
     
कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार हिम्मत और हौसला है। बांसडीह क्षेत्र जैसा मेहनती और लड़ाकू कार्यकर्ता बहुत कम देखने को मिलते है। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे आप लोगो जैसे कार्यकर्ता मिले है। आप लोगो का सम्मान में ही मेरा सम्मान है। आप के सम्मान के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हूं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा गेट (दरवाजा) कभी बन्द नही होता। 24 घण्टे खुला रहता है।मेरी कोशिश रहती है कि आप के हर सुख दुःख में सहभागी रहूं। प्रदेश के राजनीतिक हालात इस समय चिंताजनक है। सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जनता के जीवन मे महंगाई सुरसा की तरह मुँह बा कर खड़ी है। बहन बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले सत्ता के सरंक्षण में ऐश की जिंदगी जी रहे है। बेरोजगार युवा जब सरकार से रोजगार की मांग करते है तो उन्हें लाठिया मिल रही है। किसानों को गाड़ियों से रौंदने वाला आरोपी माननीय बन कर बैठा है। व्यपारियो की हत्याएं हो रही है। सत्ता के कारनामो पर मुंह खोलने वाले अधिकारियों को जबरिया सेवानिवृत्त किया जा रहा है। सच को उजागर करने वाले समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को डराने के लिए सरकारी संस्थाओं से छापे डलवाये जा रहे है। राजनीतिक विरोधियों से दुश्मन की तरह व्यवहार किया जा रहा है और सरकारी जांच एजेंसियों का सरकारी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाओं का अधिग्रहण कर संबिधान से ऊपर बैठने की कोशिश जारी है। ऐसे समय मे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के लड़ाकू कार्यकर्ता साथियो आप की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। क्यों कि आप ने हमेशा कमजोरों को हक़ मिले देश की तरक्की हो सामाजिक समरसता बनी रहे इसके लिए अग्रणी रह कर नेतृत्व किया है। इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर आउट कराने वाली सरकार को सत्ता से आउट करने की जिम्मेदारी आप के कन्धों पर है। छात्र संघों में ताला लगाने वाली सरकार को बेड़िया पहनना है जिसका नेतृत्व आपको आप को करना है। भीड़ के मामले में यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित हुआ। 


जब नेता प्रतिपक्ष ने सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव को पहनाई सपा की लाल टोपी
कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी में उस समय नजारा खुशनुमा हो गया जब नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर को सपा की लाल टोपी पहनाई और अरविन्द राजभर ने अपनी पार्टी की पीली टोपी रामगोविन्द चौधरी को पहनाई सभी ने ताली बजा स्वागत किया।
       
विशिष्ठ अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द राजभर ने सर्वप्रथम सभी से कहा कि आतताई सरकार में बैठे लोग मुँह की बात कम समझते है। इस लिए ताली बजा कर सरकार को बता दीजिए कि 2022 में खदेड़ा होगा। बलिया की गरीब जनता इस बार खदेड़ा करेगी तो फिर कभी भाजपाई लौट कर नही आएंगे। गरीब और गरीब होता जा रहा है और पूंजीपतियों की पूंजी रोज बढ़ रही है। जब अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो गरीब को मुफ्त बिजली मुफ्त चिकित्सा दिया जाएगा।सुभासपा के साथियो जिम्मेदारी आप की है कि एक भी वोट बटना नही चाहिए। वर्तमान सत्ता नौकरी खाने वालों की है। इसलिए बेरोजगार साथियो गरीब भाइयो अपने अपने घरों पर सपा सुभासपा का झण्डा लगाओ और जुमलेबाजो का खदेड़ा करो।अरविन्द राजभर ने हर बात पर जनता से हाथ उठवाकर समर्थन लिया जिसपर जनता बार -बार हाथ उठाने को भी उत्सुक दिखी। वही फूलन सेना के प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने अपने समाज के लोगो से सपा सरकार बनवाने की अपील किया।
सपा सुभासपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपस्थित जनसमूह

कार्यकर्ता सम्मान गोष्ठी को किया सम्बोधित
कार्यकर्ता सम्मान गोष्ठी को मुख्य रूप से संबोधित करने वालो में गुड्डू मुस्ताक खाँ, राणा सिंह, सुशील पाण्डेय "कान्हजी", संकल्प सिंह, बिहारी पाण्डेय, मिथिलेश राजभर, अर्चना विश्वकर्मा, मानती राजभर, सुनील सिंह, अभिषेक मिश्रा मिंटू, बिजय गुल्लर, लालजी राजभर नागवंशी, ममता राजभर, रविन्द्र सिंह, रमेश चंद्र साहनी, प्रेमशंकर वर्मा, मंटु बाबा, आशुतोष तिवारी, हैपी पाण्डेय, कौशल पाण्डेय, अशोक यादव, सज्जाद अनवर आदि रहे। अध्यक्षता सपा विधान सभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह तथा संचालन सुग्रीव राजभर ने किया।

No comments:

Post a Comment

मनाई गई हनुमान जयंती एवं बैसाखी त्यौहार

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हुआ आयोजन नरही (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया, बलिया में हनुमान जयंती और बैसाखी का आयोजन 12 अप्रैल को ...