कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी 25 दिसम्बर को

कार्यक्रम में सपा एवं सुभासपा के कार्यकर्ता होंगे सम्मिलित
बलिया।  समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 25 दिसम्बर दिन शनिवार को कार्यकर्ता सम्मान संगोष्ठी का आयोजन इण्टर कालेज, बांसडीह में होगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्यअतिथि उ0प्र0 विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी व विशिष्ट अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री डॉ0 अरविन्द राजभर होंगे।
                  सुशील पाण्डेय "कान्हजी" 

उक्त आशय की जानकारी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्ह जी" ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया है कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ-साथ दोनों दलों के नीतियों व मिशन 2022 पर व्यापक चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम में भारी संख्या में दोनों दलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें और वर्तमान सरकार के जनविरोधी नीतियों उजाकर कर सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया जाएगा। श्री कान्हजी ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को मजबूत बनायें।

Comments

Popular posts from this blog

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेता बच्चे मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन