25 दिसम्बर तक चलेगा सपा का "झण्डा लगाओ" अभियान

पार्टी से जुड़े सभी लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों, चार पहिया व दोपहिया वाहनों पर लगाएंगे झण्डा
बलिया। आगामी विधान सभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर 15 दिसम्बर से आगामी 25 दिसम्बर तक पार्टी का "झण्डा लगाओ" अभियान चलेगा। 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोग अपने घरों पर, प्रतिष्ठानों पर, चार पहिया और दोपहिया वाहनों पर अनिवार्य रूप से झण्डा लगाएंगे। जिसकी बीच- बीच मे समीक्षा भी होती रहेगी। कान्हजी ने प्रेस को बताया कि जनपद में इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी गण और सभी कार्यकर्ता आज ही से सक्रियता से लग गए हैं। जिससे कि 25 दिसम्बर आते- आते पूरा जनपद समाजवादी झण्डा से पट जयेगा। इस अभियान के बाद बलिया जनपद जिसे विकास कार्यो में वर्तमान सत्ता द्वारा  अनदेखा किया गया है। यहाँ की जनता खुल कर उन्हें जबाब दे देगी।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी