Wednesday, December 22, 2021

विश्वकर्मा समाज के बेहत्तरी के लिए सपा ने किया है सबसे अधिक कार्य: राम आश्रय विश्वकर्मा

सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ विश्वकर्मा जनचौपाल
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री राम आश्रय विश्वकर्मा ने जन चौपाल कार्यक्रम में उपस्तित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा समाज के बेहत्तरी के लिए जितना काम समाजवादी पार्टी ने किया है उतना आज तक किसी भी पार्टी ने नही किया।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने इस समाज को पहचान दिया है तो अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री काल मे ताकत देने का काम किया है आज वर्तमान सत्ता में हमारे समाज को कोई महत्व नही दिया गया जिसका उदाहरण है कि इस सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व जीरो है। इस लिए शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के उपासको आप सब एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में खड़े हो जाइए। आप सौभाग्यशाली है कि आप का हुनर ही आपकी ताकत है आप को किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत कभी नही आती आप जन्म से ही सृजनकर्ता है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आप शिल्पी है। आप से समाज को उम्मीद भी है और आप पर विश्वास भी है इस लिए आप की जिम्मेदारी भी अधिक है। उस जिम्मेदारी का निर्वाह भी कठिन है। लेकिन आप के नेतृत्वकर्ता राम आश्रय विश्वकर्मा जी पर मुझे  भरोसा है कि इनके नेतृव में आप समाजवादी रास्ता जो कि आप के बेहत्तरी, खुशहाली का है उस पर आगे तक चलेंगे। जिसका लाभ 2022 में मिलेगा।
     
पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने इस मौके पर विस्तार से सामाजिक समरसता और सामाजिक परिवर्तन पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे मिला है सामूहिक प्रयास से मिला है लेकिन यह काफी  नही है। हमे आज अभी और तन्मयता और एकता की जरूरत है क्योकि सत्ता में बैठे लोग आज लोकतंत्र और संविधान से ऊपर चलने का प्रयास कर रहे है। देश को मिली आज़ादी और इस संविधान की रक्षा हेतु हमे मुखर होना ही होगा।विश्वकर्मा सभा के जिला अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव एव संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने किया।
     
इस अवसर पर सत्येंद्र विश्वकर्मा, सियाराम विश्वकर्मा, नन्द किशोर विश्वकर्मा, लल्लन विश्वकर्मा, रुपेश विश्वकर्मा, प्रभात विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, रामसोच विश्वकर्मा, मृत्युंजय, विनोद विश्वकर्मा, मधुसूदन शर्मा, यमुना शर्मा, कृष्णा शर्मा, राहुल शर्मा, केशव शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। गरिमामय उपस्थिति सुभाष यादव, जय प्रकाश अंचल, लक्षमण गुप्ता, संजय उपाध्याय, यशपाल सिंह, बंशीधर यादव, अजित मिश्र, प्रभुनाथ यादव, जयप्रकाश यादव मुन्ना, शशिकान्त चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू, विकेश सिंह सोनू, रामेश्वर पासवान, साथी रामजी ज्ञानेन्द्र यादव, अजय यादव, शामू ठाकुर, मुनजी, मनोज गुप्ता, बबलू खाँ आदि की रही।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...