Wednesday, December 29, 2021

मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश का हुआ सर्वागीण विकास: अनुप

भाजयुमो का युवा सम्मेलन सम्पन्न, हजारो युवको ने किया प्रतिभाग
बांसडीह (बलिया)। भारतीय जनता युवा मोर्चा बलिया के तत्वावधान में बुधवार को युवा सम्मेलन बासडीह स्थित माध्यमिक विद्यालय पर किया गया जिसमें बलिया जिले के सात विधान सभाओं के सभी 31 मंडलो से दस हजार से ज़्यादा युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनुप गुप्ता रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रहे। कार्यक्रम में प्रवासी के तौर पर मनमोहन सिंह अप्पु का आगमन हुआ। मुख्य अतिथि अनुप गुप्ता ने कहा कि आज प्रदेश में योगी जी और मोदी जी के नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति पर हैं। बीमारू राज्य से आगे बढ़ कर एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश हो गया हैं। वहीं हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा अपने वादा को पुरा करते हुए साढ़े चार साल मे चार लाख पचास हजार सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं प्रदेश के सभी स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों को तकनीकी से जोडते हुए सभी को स्मार्ट फोन तथा टैबलेट देने का काम किया है। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहक सिंह अप्पु ने बताया कि प्रदेश की सरकार ने राम और आम सभी का काम किया है। हमारी सरकार ने राम मंदिर बनवाकर भगवान राम को आवास दिया है तो वहीं आम जनता को भी शौचालय और पक्का मकान देने का काम किया है।

कार्यक्रम कि शुरुआत मे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम प्रदान करके किया तथा स्वागत किया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार 'डम्पू', जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक धर्मेंद्र सिंह, भाजयुमो क्षेत्रीय मंत्री मयंक शेखर तिवारी, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, कनक पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष तथा भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अर्जुन चौहान ने किया तथा आभार ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने किया।

उल्लेखनीय है कि आगामी चुनाव में युवाओं को अपने पाले मे करने के लिए भाजपा प्रत्येक जिले में युवा सम्मेलन कर रही हैं। इसी क्रम में बलिया जिला का युवा सम्मेलन बांसडीह में कर के भाजपा ने  साफ संदेश दिया है कि इस बार नेता विपक्ष की राह आसान नहीं रहने वाली।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...