Thursday, January 20, 2022

सभी जात धर्म के लोगों के स्वाभिमान के पर्याय हैं अखिलेश यादव

अब केवल उनचास दिन शेष है योगी सरकार के, भाजपाई फैलाएंगे नफरत और अफवाह, सतर्क रहें: नेता प्रतिपक्ष 
बलिया। उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवा, छात्र, गरीब, मजदूर, किसान, अतिपिछड़ा, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और लोकतन्त्र- धर्म निरपेक्षता में विश्वास रखने वाले सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों के स्वाभिमान के पर्याय हैं। हिटलरी गुमान के समर्थक भाजपाई उनके ऊपर ओछी टिप्पणी करने से बाज आएं नहीं तो उत्तर प्रदेश में भाजपा के खाते से विधायक शब्द लुप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व को अपने आंतरिक सर्वे में यह सत्य पता चल गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव जनता की पसन्द है और वह सत्ता में आ रहे हैं। दस मार्च को इसकी विधिवत घोषणा हो जानी है। इसी वजह से लाठी मार पार्टी भाजपा हताश है। इसी हताशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या की जगह भग कर गोरखपुर की शरण में गए हैं।
                नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी

गुरुवार को अपने आवास पर मिलने आए शुभचिंतकों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पूरा प्रदेश मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सरकारी उत्पीड़न से त्राहि त्राहि कर रहा है। लोग खुद इस सरकार से पिण्ड छुड़ाने के लिए बेताब हैं। विधानसभा के समक्ष दौड़ा दौड़ा कर पीटे गए शिक्षक, कर्मचारी, देश मे पहली बार महिला शिक्षामित्रों ने मुण्डन कराया। नवजवान, बेरोजगार, महिलाएं जवाब देने के लिए अपने अपने गांव में भाजपाइयों का इंतजार कर रही हैं। किसान अपने साथी सैकड़ो शहीद किसानों की मौत का हिसाब अपने वोट से चुकता करने को बेताब है। और सरकारी तंत्र, विज्ञापन के बल पर यह साबित करने में लगा है कि चारो तरफ खुशी व्याप्त है। उन्होंने कहा है कि दस मार्च को आने में अब सिर्फ 49 दिन शेष रह गए हैं। पचासवें दिन यह घोषणा हो जाएगी कि सभी जात धर्म के लोगों के स्वाभिमान के प्रतीक अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हो गया। 

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पूरे प्रदेश में सपा और उसके सहयोगी दलों की लहर चल रही है। भाजपा के लोग इससे बचने के लिए अफवाह फैलाएंगे, नफरत फैलाएंगे। इसके मुकाबले के लिए हम लोगों को बस एक नारा याद रखने की जरूरत है कि अपना बूथ जिताएंगे, अखिलेश को सीएम बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि इसके बावजूद कुछ अधिकारी और कर्मचारी भाजपा के वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों पर नज़र रखिए और इनकी हर गलत हरकत की शिकायत चुनाव आयोग एव पार्टी नेतृत्व को तत्काल भेजिए।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...