Sunday, January 23, 2022

देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में कोई संकोच नही है भाजपा को

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कही उक्त बातें
बलिया। वर्तमान भाजपा सरकार का लोकतांत्रिक ढांचे से कोई लगाव नही है और आम जनमानस के दुःख दर्द से भी इन्हें कुछ लेना देना नही है। ये लोग एन केंन सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते है। चुनावी सफलता के लिए जनता को कुचलने और देश को तबाह करने वाली नीतियों को अपनाने में भाजपा को कोई संकोच नही है।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर  जनपद के युवा एवं छात्रों को सोशल मीडिया के माध्यम से संबोधन में कही। प्रदेश में भर्तियों और छात्रसंघ चुनाव रोके जाने का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। छात्र संघ हमारे लोकतांत्रिक प्रणाली को बजबूती प्रदान करने का एक बजबूत स्तम्भ है। सत्ता में बैठे लोग ऐसी संस्थाओं को अतिक्रमित कर लोकतंत्र को पंगु बनाने का सपना देख रहे है जिसके खिलाफ छात्रों एव युवाओं को एकजुट होकर जबाब देना होगा। आज अगर ऐसे सत्तालोलुप मानसिकता को नही रोका गया तो आने वाला समय वर्तमान पीढ़ी को माफ नही करेगा। यह बड़ी जिम्मेदारी युवा और छात्र आप के मजबूत कन्धों पर है। इतिहास गवाह है कि जब जब छात्र नौजवानों ने हुंकार भरी है। तब तब कोई भी अहंकारी सत्ता हो नेस्तनाबूत हो गई है।
     
नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द  चौधरी ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के नौकरियों में भर्तियों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान योगी सरकार "लाठी मार"और "लिक" सरकार है। राजधानी लखनऊ में जब भी कोई संगठन अपनी समस्या सरकार तक पहुचाने के लिए पहुच उसके सदस्यों को लाठियों से लहूलुहान किया गया।पहली बार महिला शिक्षामित्रों ने सरकार के दरवाजे पर बैठ कर अपने सर के बाल का मुण्डन कराया जिसे हमारी परम्परा भी अशुभ मानती है लेकिन सिर्फ कहने को संत हमारे मुख्यमंत्री योगी ने उन महिला शिक्षामित्रों का उपहास उड़ाया। इससे दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?अनुदेशकों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। टेट पास युवाओं के साथ भी वही हुआ। आशाबहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सभी लोगो को मांग के बदले लाठी मिली इसी लिए मेरे जैसा आदमी इस सरकार को लाठी की सरकार कहता है। गरीब और सामान्य परिवार के छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन मन मे अनेको अरमान लेकर घर के अन्य खर्चो को काट कर करता है और जब परीक्षा केंद्र पर जाता है तो सुनता है कि प्रश्नपत्र लीक हो गया। इसी लिए प्रदेश के लोगो ने इस सरकार को "लीक सरकार" की संज्ञा दी दिया है। 

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रसंघों ने देश  और प्रदेश का नेतृत्व करने वाले एक से बढ़ कर एक जुझारू, कर्मठ और ईमानदार नेता दिया। उन छात्र संघों को खत्म करने की साजिश वर्तमान मुख्यमंत्री कर रहे है। वह जानते है कि छात्रसंघ से निकला छात्रनेता ईमानदार, लड़ाकू, कर्मठ एवं वाद विहीन होता है। अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने का साहस उसमें होता है। लोकतंत्र के प्रति लगाव उसके मन मे होता है और इन्ही सब चीजों से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को चिढ़ है। इसी लिए लोकतंत्र की नर्सरी छात्र संघ को समाप्त करने पर आमादा है।छात्रों नौजवानों आप से मैं अपील करता हूं कि मौका बार -बार बार नही मिलता। इतिहास में नाम लिखवाने का इस अहंकारी सरकार के ललाट पर इन्कलाब लिख दो और बता दो कि देश के अनेकों वीरो की सहादत से प्राप्त यह आज़ादी और उस आज़ादी से मिले लोकतांत्रिक अधिकार को कुचलने वाले लोगो को देश की युवा पीढ़ी कामयाब नही होने देगी। 

कहा कि प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव  में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जो कि वर्तमान में विकास एवं रोजगारपरक योजनाओं के प्रतीक है। उनके नेतृत्व में एक जुट हो जाओ सपा सरकार बनने पर जिन जिन संगठनों की आवाज़ भाजपा  सरकार में नही सुना गया उन सभी लोगो के समस्याओं का निराकरण सबसे पहले किया जाएगा। छात्र संघ के चुनाव एव निरस्त परीक्षाओं को तत्काल आयोजित कराया जाएगा। इस अवसर पर सपा जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय "कान्हजी" ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

पूजा, उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बदौलत ही जीवित है हमारी संस्कृति: सुजीत सिंह

कमेटी के सदस्यों सहित एवं कलाकारों को अंगवस्त्र एवं टी शर्ट देकर किया सम्मानित दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अखार गांव के शिव मंदिर...