जेएनसीयू में खेल दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ

विकसित भारत की संकल्पना में खेल की भूमिका विषयक ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन एवं संरक्षण में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के त्रिदिवसीय आयोजन का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। इस आयोजन के प्रथम दिवस विकसित भारत की संकल्पना में खेल की भूमिका विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित किया गया। 

मुख्य वक्ता प्रो. सुशील कुमार गौतम पूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं शिक्षा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं शुरू की गयीं हैं जिससे खेल के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। कहा कि योजनाओं को लागू करने के साथ महिलाओं को भी खेल के क्षेत्र में समान अवसर मिलने चाहिए ताकि बेटियां भी आगे बढ़ सके। कहा कि फिट और खुश रहने के लिए खेलें, क्योंकि खुश रहने के लिए फिट रहना और फिट रहने के लिए खेलना जरूरी है। जितना ही हम खुश रहेंगे हमारी कार्य क्षमता, मानसिक क्षमता और शारीरिक क्षमता उतनी ही बढ़ेगी। हम किसी भी कार्य को सलीके से कर सकेंगे और विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवा ही देश के भविष्य हैं और इनके फिट रहने में ही देश के विकसित होने की संभावनाएं छिपी हुई हैं। 

अध्यक्षीय उद्बोधन निदेशक, शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक कुमार यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को सुचार रूप से संचालित करने में खेल समिति के सदस्य डॉ. प्रेमभूषण यादव, डॉ. रामसरण यादव, डॉ. प्रज्ञा बौद्ध एवं परिसर के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी सक्रिय भूमिका में रहे।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी