रामचरित मानस पाठ हरिकीर्तन और विशाल भंडारा

बुधवार को होगा पाठ का पूर्णाहुति 
रसड़ा (बलिया)। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध व पौराणिक ऐतिहासिक श्री नाथ व रोशन शाह नगर में इस वर्ष के श्रावन मास (सावन महीने) के अंतिम सोमवारी के दिन सोमवार को नगर के शिवालयो व अन्य मंदिरो पर रामायण पाठ व हरिकीर्तन का आयोजन किया गया गया और मंगलवार को हरिकीर्तन वर्ष रामायण पाठ सम्पन्न होने के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालु लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं नाथ बाबा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस पाठ का पूर्णाहुति के पूर्व ही सायं मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेगें और पाठ का पूर्णाहुति बुधवार को होगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक जयदीप जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर पर भव्य आयोजन किया गया है। नगर में अन्य मंदिर पर मंगलवार को भव्य भंडारा का आयोजन में श्रद्धालु बढ़चढ़ कर प्रसाद ग्रहण किया नगर सोमवार को समूचा नगर मेंं शिव मंदिरो पर जलाभिषेक से नगर शिवमय हो गया था।
रिपोर्ट: लल्लन बागी

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन