छह अधिकारी एवं कर्मचारीगण को सेवानिवृत्ति पर एएसपी द्वारा मिला प्रशस्ति-पत्र

 शूटकेस व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ दी गई भावभीनी विदाई
बलिया। आज दिनांक 31.08.2026 को जनपद बलिया से 01. उ0नि0ना0पु0 श्री श्रीप्रकाश सिंह (अंगुष्ठछाप प्रकोष्ठ) जनपद बलिया 02. उ0नि0ना0पु0 श्री राकेश कुमार सिंह, ( थाना दोकटी) जनपद बलिया, 03. उ0नि0स0पु0 श्री नारायण कान्त सरोज पुलिस लाइन बलिया, 4. उ0नि0ना0पु0 श्री तहसीलदार यादव (न्यायिक सम्मन सेल) जनपद बलिया, 5. मु0आ0सं0पु0 श्री सर्वजीत सिंह यादव पुलिस लाइन बलिया, 6. मु0आ0सं0पु0 श्री रमेशचन्द्र पुलिस लाइन बलिया  ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए।

 पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी। 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर श्री अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन्स सुश्री मंजरी राव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी