गृह विज्ञान विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा
नशा मुक्ति का दिया संदेश
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण एवं डॉ. पुष्पा मिश्रा, निदेशक शैक्षणिक के सहयोग से गृह विज्ञान विभाग द्वारा गुरुवार को 'हर घर तिरंगा' एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्वविद्यालय परिसर से यात्रा प्रारम्भ हुई, जिसमे एम.ए. गृह विज्ञान विभाग के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। उक्त तिरंगा यात्रा का आयोजन युवाओं एवं विद्यार्थियों के मध्य राष्ट्रीय चेतना, देशभक्ति, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता एवं अखंडता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा ने विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह आयोजन विद्यार्थियों को “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।
यात्रा बसंतपुर गाँव होते हुए वापस परिसर में सम्पन्न हुई।इस कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ० सौम्या तिवारी डॉ संध्या डॉo रंजना मल्ल की सक्रिय सहभागिता रही।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment