झंडा लगाते समय बांस में उतरा हाईटेंशन करंट, युवक की मौत
पांच मासूम बच्चों के पिता के सिर से उठा साया, गांव में छाया शोक व सन्नाटा
रसड़ा (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में गुरूवार की सुबह उस समय मंगल कार्य में अमंगल हो गया जब श्री दुर्गा मंदिर के पास धार्मिक झंडा लगाते समय हरे बांस में हाईटेंशन का करंट उतर जाने से झंडा लगा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार डेहरी गांव निवासी शंभु राजभर के 36 वर्षीय पुत्र हिरामन राजभर गांव के दुर्गा मंदिर पर विशेष पूजन के दौरान अपने अन्य सहयोगियों संग मां दुर्गा मंदिर पर बड़े हरे बांस में धार्मिक झंडा लगाकर मंदिर के पास गाड़ रहे थे कि झंडा की लम्बाई अधिक होने से बांस समीप से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन तार से अचानक स्पर्श कर गया। हिरामन के साथ अन्य लोग झंडा लगाने में सहयोग कर रहे थे वह तो बाल-बाल बच गए किंतु हिरामन करंट की जद में आकर अचेत हो गया। बेहोशी की स्थिति में ग्रामीण उसको होश में लाने का प्रयास करते रहे किंतु उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।
मृतक हिरामन राजभर घर के एक मात्र घर को देखभाल कमाने वाला सदस्य थे औ उसके तीन मासूम पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हिरामन के मौत से स्वजनों के चीख-पुकार से हर कोई द्रवित हो जा रहा था उसके परिजनो को देख दुख से दुखित तथा शोक और पूरे गांव में उसके इस तरह के मौत से सन्नाटा छाया रहा।
रिपोर्ट: लल्लन बागी
Comments
Post a Comment