ठगी कर खाते से निकली गई रकम को पुलिस ने दिलाया वापस
थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 40,000/- रूपये शिकायत कर्ता के खाते में कराया वापस
बांसडीह रोड (बलिया)। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई व्यक्ति की धनराशि को होल्ड कराते हुए थाना बांसडीह रोड पुलिस ने 40,000/- रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया है।
जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी टकरसन थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया द्वारा थाना बांसडीह रोड बलिया पर आकर शिकायत दर्ज किया गया था जिसमें शिकायतकर्ता के खाते से दिनाँक- 03.05.2026 को फर्जी तरीके से 40,000/- रूपये स्थानान्तरण करा लिया गया था।
इस सूचना के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड बलिया की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही करते हुए फ्राड हुए पूरे पैसे को Fino Payments Bank में होल्ड कराया तथा माननीय न्यायालय के आदेश से फ्राड हुए 40,000/- रूपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शिकायत कर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना बांसडीह रोड पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
थाना बांसडीह रोड साइबर पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री वंश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड बलिया)
2-उ0नि0 श्री संदीप कुमार प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
3. कंप्यूटर ऑपरेटर वीरकर कुमार (साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
4-का0 अनुज प्रताप सिंह साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया
5-म0का0 कीर्ती देवी साइबर हेल्प डेस्क थाना बांसडीह रोड, बलिया।
रिपोर्ट: असगर अली
Comments
Post a Comment