रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम रही विजेता
जेएनसीयू मे खेल दिवस के अंतिम दिन रस्साकशी और पद चाल का आयोजन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के दिशा निर्देशन एवं संरक्षण में चल रहे राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अंतिम दिन खेल समिति द्वारा रस्साकशी एवं 500 मीटर पद चाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में एग्रीकल्चर संकाय की टीम विजेता रही। इस अवसर पर प्रतियोगिता का नेतृत्व करते हुए डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि खेल हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें मेजर ध्यानचंद जी के आदर्शों पर चलने और 'फिट इंडिया, हिट इंडिया' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ लाल विजय सिंह एवं डॉ विवेक कुमार के सहयोग से संपन्न हो सका।
रिपोर्ट: विनय कुमार
Comments
Post a Comment