अर्थशास्त्र विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा और नशामुक्ति अभियान का आयोजन

जेएनसीयू मे नशा मुक्ति पर हुआ व्याख्यान,छात्रों ने लिया संकल्प
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में 'बुधवार को हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा एवं 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  विश्वविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ हुई।

 अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा बौद्ध के नेतृत्व में एम.ए. अर्थशास्त्र प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। यात्रा विश्वविद्यालय से बसंतपुर गाँव होते हुए वापस परिसर में सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत गाये और भारत माता की जय के नारे लगाये। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए स्वस्थ व जागरूक बनाना है। 

नशामुक्ति अभियान तिरंगा यात्रा के पश्चात विभाग में नशामुक्ति पर व्याख्यान आयोजित हुआ। विभाग के प्राध्यापकों डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. शशि भूषण एवं डॉ. राम सरन यादव ने छात्रों को नशे से होने वाले आर्थिक, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसानों के बारे में बताया।

अंत में सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने और समाज को भी नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
रिपोर्ट: विनय कुमार

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी