जिला अस्पताल में हुआ मैट्रन मीरा राय का विदाई समारोह

सीएमएस एवं चिकित्सकों ने दी शुभकामनाएं                बलिया। जिला अस्पताल बलिया में लंबे समय तक अपनी बेहतरीन सेवाएं देने वालीं मैट्रन मीरा राय का सेवानिवृत्ति/विदाई समारोह बेहद सम्मानजनक माहौल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. सुजीत कुमार यादव ने मीरा राय के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस भावुक क्षण पर उपस्थित सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बुके, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके सुखद व स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक—डॉ. रितेश सोनी, डॉ. एस.एन. राय, डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनिल सिंह  डॉ. आर.डी. राम, डॉ विनेश कुमार  मौजूद रहे।

इसके साथ ही स्टाफ नर्स प्रतिभा, दिलीप कुमार, फॉर्मियाशिस्ट बेचन जी, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार सहित जिला अस्पताल के तमाम कर्मचारियों ने भी मैट्रन मीरा राय को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।
रिपोर्ट: असगर अली

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर समाधान दिवस पर डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया आवेदन