युवा चेतना कार्यशाला 30 अगस्त को

गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में हो रहा आयोजन
बलिया। गायत्री शक्तिपीठ बलिया के तत्वावधान में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन दिनांक 30 अगस्त दिन रविवार को समय प्रातः 10:00 बजे से स्थान सहरसपाली स्थित J B M Resort, सीक्रेट हार्ट स्कूल पेट्रोल पंप के ठीक सामने किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रांतीय प्रतिनिधि द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री शक्तिपीठ बलिया के प्रमुख विजेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि सभी गायत्रीपरिजन भाई-बहन व भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा से जुड़े शिक्षक वृंद अपने-अपने घर के वयस्क बच्चे-बच्चिंयो के साथ सादर आमंत्रित हैं। कृपया अपने संपर्क क्षेत्र में सभी को निमंत्रित कर समय से पधारने का कृपा करें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी