बलिया में अकीदत के साथ निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस
मौलाना और समाजसेवियों ने दिया अमन-चैन का संदेश
बलिया। शहर में ईद-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश) के मुबारक मौके पर गुरुवार को अत्यंत भव्य और अनुशासित जुलूस निकाला गया। बिष्णुपुर जामा मस्जिद से शुरू होकर यह जुलूस अपने तयशुदा पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान अपने आवास पर सिराज मंसूरी मिठाई बांटते साथ में सहयोगी
जुलूस के दौरान विभिन्न चौराहों पर जामा मस्जिद के इमाम अशरफ रज़ा ने लोगों को पैगंबर मोहम्मद साहब की तालीमात और उनके जीवन आदर्शों से अवगत कराया। मौलाना ने अपने संबोधन में मुल्क में अमन-चैन, शांति और आपसी एकता बनाए रखने की पुरज़ोर अपील की।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी वसीम रज़ा बाल्यावी ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब का संदेश इंसानियत और भाईचारे का है। समाज में सुख-शांति बनी रहे और 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई' आपस में भाईचारे के साथ रहें, यही आज के दिन का सच्चा संदेश है।
कार्यक्रम में जामा मस्जिद के सदर, अधिवक्ता बिलाल खान, जमाल भाई, पूर्व सभासद शकील अहमद, सभासद दिलशाद, सभासद विक्की, सभासद प्रतिनिधि लकी खान और नसीम भाई, हाजी इखलाक अहमद, मासूम अहमद,
सिराज अहमद मंसूरी, मेराज अहमद मंसूरी, आरिफ अंसारी,
लाल बाबू,अली अख्तर मंसूरी, छोटू साह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शहर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह अपने पूरे दल-बल के साथ गश्त करते रहे।
इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर, अपर पुलिस अधीक्षक, ओकडेगंज चौकी प्रभारी श्याम प्रकाश मिश्रा, कैलाश यादव जापलीनगंज चौकी इंचार्ज अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, अमन कुमार, कृष्ण कांत पांडेय और स्थानीय सूचना इकाई (LIU) तथा विशेष शाखा की टीम मुस्तैद रही। जुलूस के निर्विघ्न संपन्न होने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर कोतवाल और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
प्रथम चित्र परिचय: जुलूस के दौरान जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी वसीम राही बाल्यावी मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोगों को उनके बारे में अवगत कराते हुए।
रिपोर्ट: असगर अली
Comments
Post a Comment