राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर श्रीराम इनसाइट द्वारा विद्यार्थियों में रेनकोट वितरित

सेवा सदन स्कूल कथरिया के विद्यार्थियों के बीच रेनकोट का हुआ वितरण
बलिया। राष्ट्रकवि पद्मभूषण डॉ॰ मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर श्रीराम इनसाइट शेयर ब्रोकर्स लिमिटेड द्वारा सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया के विद्यार्थियों के बीच रेनकोट वितरित किए गए। कार्यक्रम में कंपनी के महाप्रबंधक अवधेश कुमार सिंह ने बच्चों को रेनकोट प्रदान करते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान कोई भी बच्चा केवल बारिश के कारण विद्यालय आने से वंचित न रहे। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी सभी संस्थाओं का दायित्व है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन सिंह ने श्रीराम इनसाइट के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को वर्षा के मौसम में विद्यालय आने में सुविधा होगी। 

कार्यक्रम में श्रीराम इनसाइट के शाखा प्रबंधक दिनेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी एवं बृजेश सिंह सहित विद्यालय की शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रबंधक डॉ॰ सुधीर कुमार सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन