समर कैंप में क्राफ्ट मेकिंग, पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजित

सेवा सदन स्कूल कथरिया पर निःशुल्क समर कैंप का समापन
सोहाव (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया पर बच्चों के लिए निःशुल्क समर कैंप का आयोजन दिनांक 09 मई से 20 मई तक प्रातः 08 बजे से 12:30 बजे तक किया गया। निःशुल्क समर कैंप का आयोजन स्कूल के सभी बच्चों के लिए किया गया, जिससे वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा में निखार ला सके।

समर कैंप में बच्चों ने क्राफ्ट मेकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और एक से बढ़कर एक सजावटी सामानों का निर्माण किया। साथ ही बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। 

इसके साथ ही स्पोर्ट्स सहित कई तरह की गतिविधि आयोजित की गई जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने सम्पूर्ण गतिविधि और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

 इस दौरान किरन राज, अंजली पांडेय, दीपशिखा सिंह, रिया गुप्ता, प्रणिता, रूबी, अमृता, संजली, अंजली सहित सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। समर कैंप की शानदार सफलता पर सभी को बधाई देते हुए स्कूल के गर्मी की 30 जून तक के लिए छुट्टी की घोषणा की। अंतिम दिन सभी बच्चों और शिक्षकों को नाश्ता कराकर समापन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा