हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती

सेवा सदन स्कूल कथरिया में हनुमान जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सोहाव (बलिया)। सेवा सदन स्कूल कथरिया में हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन 02 अप्रैल दिन गुरुवार को किया गया तथा हर्षोल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। हनुमान जयंती के अवसर पर विद्यालय में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपने मन को पवित्र किया।

 हनुमान जयंती विद्यालय में बहुत धूमधाम से मनाया गया। साथ ही विद्यालय की हिंदी शिक्षिका किरन ने सभी विद्यार्थियों को हनुमान जी के जीवन के विषय में बताया ,इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने सभी को हनुमान जयंती की बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

प्रधानाचार्य सुमन सिंह ने विद्यार्थियों को हनुमान जयंती की बधाई देते हुए बैसाखी का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों और शिक्षकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर किरन,अंजली पांडेय, दीपशिखा सिंह, रूबी, प्रणिता, रिया गुप्ता, अर्चना,सहित सभी शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा