सेवा सदन स्कूल कथरिया के छह छात्राओं को मिला प्रधानमंत्री का पत्र और पुरस्कार

ढाई अखर प्रेम का धरती माता के नाम निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 
सोहाव (बलिया)। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया के 06 छात्राओं द्वारा भेजी गई राखी को स्वीकार करते हुए उनके द्वारा अपना प्यार और आशीर्वाद देते हुए सम्मान पत्र लिखकर भेजा गया, जिसको आज अधीक्षक डाक विभाग बलिया द्वारा सभी 06 छात्राओं को सम्मान पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किए।

इस दौरान स्कूल के बच्चों के बीच ढाई अखर प्रेम का धरती माता के नाम निबंध प्रतियोगिता अंतर्देशीय पत्र पर आयोजित किया गया, सभी को अंतर्देशीय पत्र निःशुल्क उपलब्ध कराया गया था, जिसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सभी पत्र लखनऊ मुख्यालय पर भेजा गया जिसमें चयनित बच्चों को भविष्य में पुरस्कृत किया जाएगा। 

मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव ने सेवा सदन स्कूल की छात्राओं की प्रतिभा को देखकर अपने स्तर से 20 छात्राओं का सुकन्या खाता खोलने का निर्देश दिया तथा बताया कि इस खाता का टोकन मनी अपने स्तर से जमा करने का काम करेंगे। इस घोषणा से स्कूल में उत्साह और उमंग का वातावरण बन गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री जी को इस आदर और आशीर्वाद देने और उनके पत्र और पुरस्कार को लेकर जनपद से चलकर आने और बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने के लिए पूरे स्कूल परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर ए पी गोस्वामी सहायक अधीक्षक डाक विभाग, समीर तिवारी, अमित वर्मा, बीपीएम राम सेवक सिंह, दीपक रावत, मंजीत सिंह आदि सक्रिय रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल सुमन सिंह और अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजू सिंह ने किया। इस दौरान किरन, रिया गुप्ता, अंजली पांडेय, खुशी सिंह, उषा, रूबी आदि शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन