सेवा सदन स्कूल कथरिया के तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
दौड़, कैरम, चेस, खोखो, बैडमिंटन एवं कबड्डी का होगा आयोजन
सोहाव (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का 5 फरवरी दिन गुरुवार से शुरू हुआ जो कि 7 फरवरी दिन शनिवार तक चलेगा।इसके अंतर्गत वालीबॉल, विभिन्न प्रकार के दौड़, कैरम, चेस, खोखो, बैडमिंटन और कबड्डी खेला जाएगा।
छोटे बच्चों के कुर्सी दौड़ से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे बच्चों के कुर्सी दौड़ से हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अर्चना कश्यप एवं सभी का आभार सेवा सदन स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने व्यक्त किया।
इस दौरान दीपशिखा सिंह, किरन, सोनम, रिया गुप्ता, शबाना खातून, रूबी, प्रणिता, अंजली सहित स्कूल के सभी शिक्षको ने बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चे मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण 07 फरवरी को किया जाएगा।
Comments
Post a Comment