सेवा सदन स्कूल कथरिया का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
सोहाव (बलिया)। माँ सुरसरी सेवा संस्थान कथरिया द्वारा संचालित सेवा सदन स्कूल कथरिया बलिया में तीन दिवसीय 05 से 07 फरवरी तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत वालीबॉल, विभिन्न प्रकार के दौड़, कैरम, चेस, खोखो, बैडमिंटन, क्रिकेट और कबड्डी खेला गया।
अंतिम दिन विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता में नीतू, प्रवीण, बजरंगी, प्रिया, अंश, चांदनी, गोलू, प्रिया, वीर, रोशन ने अपने अपने वर्ग में विजेता रहे। कुर्सी दौड़ में बजरंगी, श्वेता, सुबीत, आराधना, शिवम्, अंश, अंजनी, सोनी, सृष्टि, आराध्या विजेता रहे।
वही कॉपी दौड़ में चंदन, आर्यन, कार्तिक, ऋषिका, श्वेता, सृष्टि, आदर्श, अभी, आदित्य, मीरा, रागिनी, किंजल, ओमकार, अंश, गोलू, प्रिया, आराध्या, पलक विजेता बने। चम्मच दौड़ में बजरंगी, प्रिया, आशिक, चांदनी, अंश, ऋषि, अंजनी, सृष्टि, सोनी, आराध्या विजेता बने। बोरा दौड़ में गोलू, सृष्टि, शेखर, रोहित, सरोज, अंशिका, मधु, अंजली विजेता रहे। कैरम बोर्ड खेल में अंजली कुमारी, शिवानी विजेता रहे।
खोखो में रोशन, अंशिका, खुश्बू की टीम विजेता रही। कबड्डी में महेश गुप्ता, गोल्डी, प्रवीण की टीम विजेता रही। बैडमिंटन में रूपाली, प्रवीण विजेता रहे। क्रिकेट में आकाश गुप्ता की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अर्चना कश्यप एवं सभी का आभार सेवा सदन स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने व्यक्त किया।
इस दौरान दीपशिखा सिंह, किरन, सोनम, रिया गुप्ता, शबाना खातून, रूबी, प्रणिता, अंजली सहित स्कूल के सभी शिक्षको ने बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी बच्चे मौजूद रहे। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों का सम्मान और पुरस्कार वितरण 28 फरवरी को सभी अभिभावकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर किया जाएगा।
Comments
Post a Comment