गीत और कविताओं के साथ फूल, ग्रीटिंग और चॉकलेट से माताओं का किया सम्मान

सेवा सदन स्कूल, कथरिया में उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया मातृ दिवस
सोहाव (बलिया)। सेवा सदन स्कूल, कथरिया की ओर से शनिवार को मातृ दिवस उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। 
छात्रों ने 'तू कितनी अच्छी है' गीत और 'तेरी उंगली पकड़ के चला' नृत्य प्रस्तुत किया। कविता पाठ ने कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम के अतिथि स्कूल के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार सिंह उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मां की सेवा व सम्मान में ही दुनिया की जन्नत है। 

उन्होंने कहा कि मां भगवान का अवतार है, मां सा सुखद व अनमोल अहसास वाला कोई शब्द तक नहीं है। उन्होंने कहा कि मां सदा ही जगत जननी रही है और रहेगी। उसकी ममता व स्नेह को हम कभी नहीं उतार सकते।

स्कूल की प्रिंसिपल सुमन सिंह ने कहा कि मदर्स डे मनाने का अर्थ केवल माताओं का सम्मान करना ही नहीं वरन समाज में मिसाल बनाना है कि हमारी संस्कृति व सभ्यता हमें हर बड़े का सम्मान व उंचा स्थान देना सिखाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छा इंसान बनाने में मां का बहुत बड़ा योगदान होता है। मदर्स डे पर सभी माताओं का अभिनंदन गुलाब पुष्प, ग्रीटिंग और चॉकलेट भेंट कर किया गया। स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मां और बच्चे ने गीत गाकर सब की खुशियों की कामना की।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य सुमन सिंह, अंजली पांडेय, दीपशिखा सिंह, किरन, सोनम, रिया गुप्ता, प्रणिता, रूबी, अंजली, अमृता, संजली आदि ने सहयोग दिया।

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा