पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि

सेवा सदन स्कूल, कथरिया के छात्र-छात्राओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
सोहाव (बलिया)। क्षेत्र के सेवा सदन स्कूल, कथरिया के विद्यार्थियों ने 14 फरवरी दिन शनिवार को दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सात वर्ष पहले हुए पुलवामा अटैक के दिवस पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने शहीदों को कैंडल जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

 इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज सात साल पूरे हो गए हैं। इस हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे।आतंकियों ने ये हमला उस समय किया था, जब CRPF का काफिला श्रीनगर-जम्मू हाईवे से गुजर रहा था। इस हमले के 12 दिन बाद ही 26-27 फरवरी की रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों पर बम गिराए। इस बमबारी में 350 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे, उन्होंने कहा कि आज के दिन को पूरे देश में ब्लैक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान मोमबत्ती जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर सभी शिक्षक और छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर प्रिंसिपल सुमन सिंह ने कहा कि शहीदों का यह देश के प्रति बलिदान कभी बेकार नहीं जाएगा उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि यह बलिदान हमें देशभक्ति की प्रेरणा देगा। इस कायराना हमले में हमारे जितने जवान शहीद हुए हैं हम उनकी वीरता एवं देश भक्ति को नमन करते हैं। इस दौरान दीपशिखा सिंह, किरन, अंजली, रूबी, प्रणिता, अर्चना, रिया गुप्ता सहित सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी

संगीत विभाग के छात्र का दिल्ली शिक्षा निदेशालय में म्यूजिक टीचर पद पर चयन