विज्ञान पोस्टर एवं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में 200 बच्चों ने किया प्रतिभाग
सेवा सदन स्कूल, कथरिया में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुई आयोजित
सोहाव (बलिया)। जिलाधिकारी बलिया के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब बलिया द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 के निर्देशन में सर सी वी रमन की याद में 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सेवा सदन स्कूल, कथरिया, बलिया पर किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत व्यख्यान, विज्ञान के सरल प्रयोग का प्रदर्शन और प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक शिव प्रकाश राय द्वारा दिया गया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक सर्किट, हाथ से चलने वाले खेल खेल में वैज्ञानिक प्रयोग को करके दिखाया। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता, विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक के रूप में शिव प्रकाश राय शिक्षक, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी पूर्व प्राचार्या और एस पी त्रिपाठी पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहे। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों के साथ साथ विजेताओं को प्रमाण- पत्र एवम पुरस्कार मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्या एस सी कॉलेज डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एस.पी.त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक शोच पैदा होती है। यही बच्चे आगे चलकर अब्दुल कलाम और सी वी रमन जैसे महान वैज्ञानिक बनते हैं और देश का नाम रौशन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका दीपशिखा सिंह ने नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों और उनके साथ साथ उपस्थित शिक्षको और अभिभावकों को नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट और उसके अनुसरण करने की विधि बताई।
कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन में किरन राज, अर्चना कश्यप, किरन कश्यप, रिया गुप्ता, प्रणिता, रूबी, शबाना खातून, अंजली पाण्डेय, सोनम आदि शिक्षकों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा और उसके उद्देश्य पर प्रकाश अतुल कुमार समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बलिया ने डाला।
कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार सिंह सह समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बलिया ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमर नाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला विज्ञान क्लब द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment