बलिया में ब्लस मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ
ब्राइडल मेकअप के साथ ही शादी विवाह के लिए भाड़े पर लहंगे भी है उपलब्ध
बलिया। शहर के सुभाष नगर बनकट्टा निकट स्प्रिंगडेल स्कूल के पास ब्लस मेकअप स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया।
प्रोपराइटर वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से मेकअप की शिक्षा प्राप्त की है और अब बलिया में अपना स्टूडियो खोलकर अपना सपना पूरा किया है। वैष्णवी ने कहा कि उनके माता-पिता के आशीर्वाद से ही उनका यह सपना पूरा हो पाया है। ब्लस मेकअप स्टूडियो में ब्राइडल मेकअप के साथ ही शादी विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए भाड़े पर लहंगे भी उपलब्ध हैं। साथ ही उचित मूल्य पर लहंगे भी सेल होते हैं।
ओपनिंग ऑफर के तहत लहंगे पर ज्वेलरी फ्री दी जा रही है। पहले आए, पहले पाए के आधार पर बुकिंग कराई जा सकती है।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता
Comments
Post a Comment