कबीरम् समाज के तत्वावधान मे शिक्षक सप्ताह अभियान की हुई शुरूआत
शिक्षक डाॅ0 सत्यानन्द गुप्त तथा समाजसेवी उमाशंकर प्रसाद साहु के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना
बलिया। कबीरम् समाज- बलिया, जनता जर्नादन मंच-बलिया तथा स्टार कैम्पस ऑफ डाॅ0 एस0राधा कष्णन (ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डाॅ0 एस0 राधा कृष्णन की जयंती 05 सितम्बर की स्मृति में शनिवार को शिक्षा, शिक्षण तथा शिक्षकों के सम्मान व अधिकारों को लेकर उ0प्र0 के जनपद बलिया स्थित गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से 05 सितम्बर से 12 सितम्बर 2026 तक शिक्षक सप्ताह अभियान 2026 की शुरूआत हुई।
उक्त अवसर पर श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया अर्थशास्त्र विभागध्यक्ष प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त ने बताया कि डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृषणन समुचे विश्व को एक विद्यालय मानते थे। उनका मानना था कि शिक्षा के द्वारा ही मानव मष्तिष्क का सदुपयोग किया जा सकता है। अतः विश्व को एक ही ईकाई मानकर शिक्षा का प्रबन्धन करना चाहिए। ब्रिटेन के एडिनबरा विश्व विद्यालय में दिये गये भाषण मे कहा था ‘‘मानव को एक होना चाहिए। मानव इतिहास का सम्पूर्ण लक्ष्म मानव जाति की मुक्ति तभी सम्भव है जब देशों की नीतियों का आधार विश्व में शान्ति की स्थापना करने का प्रयत्न हो।’’ अतः डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचार आज भी प्रासंगिक है।
इसी क्रम में आगे श्री मुरली मनोहर टाउन पी0जी0 काॅलेज, बलिया के कृषि अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष तथा सेवा निवृत्त शिक्षक व जनपद गाजीपुर निवासी डाॅ0 सत्यानन्द गुप्त तथा समाजसेवी उमाशंकर प्रसाद साहु के निधन को कबीरम् समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ, बलिया के अध्यक्ष अधिवक्ता श्री श्रीरामजी ठाकुर ने कहा कि डाॅ0 सत्यानन्द गुप्त तथा समाजसेवी उमाशंकर प्रसाद साहु का कबीरम् समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आकस्मिक निधन से परिजनों से भेट कर शोक संवेदना व्यक्त की गयी तथा पुष्पांजलि भी अर्पित की गयी।
उक्त अवसर पर कबीरम् समाज- बलिया के संरक्षक प्रोफेसर सन्तोष प्रसाद गुप्त, घुराराम समाजसेवी, जनता जनार्दन मंच के संयोजक अजय कुमार गुप्ता, रूद्रांश गुप्त, राहुल गुप्ता, विद्युत प्रकाश, प्रदीप, नन्दू जी, कुबेर राम, बब्बन यादव, तेजनारायण जी इत्यादि उपस्थित रहे। अंत में स्टार कैम्पस ऑफ डाॅ0 एस0 राधा कृष्णन (ट्रस्ट) के महासचिव बब्बन यादव ने आभार व्यक्त की।
Comments
Post a Comment