बलिया में खादिम के नए शोरूम का शुभारंभ

उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध करा रही कंपनी
बलिया। देश का लोकप्रिय फैशन फुटवियर ब्रांड खादिम ने बलिया के स्टेशन रोड पर टाउन हॉल के सामने अपना नया एक्सक्लुसिव शोरूम प्रारंभ किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में श्री धर्मेंद्र सिंह एवं शहर के गणमान्य नागरिकों एवं ग्राहकों की उपस्थिति में शोरूम का शुभारंभ किया गया।

नए शोरूम में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधुनिक डिज़ाइन, आकर्षक स्टाइल और आरामदायक फुटवियर का विस्तृत संग्रह उपलब्ध है। ब्रांड ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता के उत्पाद उचित एवं किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराए हैं।

खादिम का नया शोरूम बलिया में शुरू हो गया है, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए आधुनिक और आकर्षक फुटवियर का संग्रह है। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि श्री धर्मेंद्र सिंह ने शोरूम का शुभारंभ किया।
रिपोर्ट: विक्की कुमार गुप्ता

Comments

Popular posts from this blog

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

शिक्षकों का हो रहा मानसिक व आर्थिक शोषण: सुधांशु शेखर त्रिपाठी