बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जताया आभार

व्यापारियों के मांग पर्वदानवीर भामाशाह के नाम से शुरू हुआ है बस सेवा
बलिया। शहर के गुरुद्वारा रोड में व्यापारियों की एक बैठक सोमवार को  संपन्न हुई जिसमें परिवहन मंत्री माननीय दयाशंकर सिंह जी के द्वारा दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा शुरू करने पर बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया।

आपको ज्ञात हो कि गत 29 जून को भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर अरविंद गांधी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय वैश्य चेतना महासभा, नई दिल्ली एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के द्वारा "दानवीर भामाशाह" के नाम पर बस सेवा शुरू करने की मांग विशेष प्रमुख अतिथि माननीय दयाशंकर सिंह से किया था। उसी क्रम में 12 जुलाई से यह बस सेवा प्रारंभ किया गया है। 

  अरविंद गांधी एडवोकेट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के वंशज परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी ने भामाशाह का सम्मान बढ़ाते हुए लखनऊ से बलिया से लखनऊ दानवीर भामाशाह के नाम से बस का जो शुभारंभ किया है उसके प्रति हम लोग उनको कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं और आभार प्रकट करते हैं। यह वैश्य और व्यापारियों के लिए गौरव की बात है।

 जिला अध्यक्ष श्री सत्यदेव गुप्ता ने कहा कि संगठन के मांग पर इतना  जल्दी कदम उठाते हुए बस सेवा शुरू करना निश्चय ही परिवहन मंत्री जी की महानता है। मंजय सिंह जिला अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल बलिया ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के लिए 12 जुलाई का दिन गर्व कर रहा है जब भामाशाह जी के नाम पर बस सेवा प्रारंभ हुआ है।

  बैठक की अध्यक्षता श्री सत्यदेव गुप्ता ने किया और संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रीतम गुप्ता मीडिया प्रभारी, राकेश गुप्ता, मोहन गुप्ता, राजन, सुशील गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अमीर चंद गुप्ता, ललन गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, मनीष कुमार, अनिल कुमार, कन्हैया गुप्ता आदि बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।

दानवीर भामाशाह एक्सप्रेस बस सेवा के शुभारंभ के छायाचित्र

Comments

Popular posts from this blog

खेल दिवस पर राजकीय महाविद्यालय नगवा में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ओजोन परत संरक्षण दिवस, 16 सितम्बर पर विशेष-

महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं हैं समग्र सामाजिक विकास: डॉ. पुष्पा मिश्रा