राष्ट्रनायक दानवीर भामाशाह जी के नाम से बस सेवा का शुभारंभ आज
व्यापारी नेता अरविंद गांधी के प्रयास से शुरू हो रही यह बस सेवा
बलिया। माननीय दयाशंकर सिंह जी परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिनांक 12 जुलाई दिन रविवार को शाम 4:00 बजे रोडवेज बलिया पर राष्ट्र नायक दानवीर भामाशाह जी के नाम से "बस सेवा प्रारंभ" की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि 29 जून भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर अरविंद गांधी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय वैश्य चेतना महासभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित" प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम -2026" में विशेष प्रमुख अतिथि के रूप में सम्मिलित माननीय दया शंकर सिंह जी से यह मांग किया गया था कि भामाशाह जी के नाम पर बलिया से लखनऊ तक एक बस सेवा, बलिया शहर में एक गेट, एक मार्ग का नामकरण और एक आदमकद मूर्ति का स्थापना किया जाए। पहला मांग बस सेवा रविवार से शुरू किया जाएगा।
श्री गांधी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस अवसर पर मैं सभी लोगों को हार्दिक रूप से आमंत्रित करता हूं।
Comments
Post a Comment