पर्यावरण मिनी मैराथन- 2026 दौड़ एक नवंबर को
समीक्षा बैठक में पर्यावरण मिनी मैराथन के सफल आयोजन हेतु सहयोगियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
बलिया। जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति, बलिया की एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार की सायं संपन्न हुई जिसमें पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ - 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को कार्यक्रम को सफल एवं भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, प्रतिभागियों के पंजीकरण, आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव एवं सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने एकजुट होकर पर्यावरण संरक्षण के इस जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रमुख/ अध्यक्ष, छात्र सहायता समिति बलिया सर्वदमन कुमार जायसवाल ने बताया कि पर्यावरण मिनी मैराथन- 2026 का शुभारंभ एक नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर के विधायक दया शंकर सिंह पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
श्री जायसवाल ने बताया कि एक नवंबर 2026 दिन रविवार को प्रातः काल 7 बजे सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ होने वाली पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ में शामिल धावक- धाविकाएं बलिया रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए बिशुनीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पहुंच कर ओवर ब्रिज से होते हुए सिविल लाइन्स पुलिस चौकी के निकट पहुंचकर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में मनोरंजन हाल पहुंच कर मिनी मैराथन दौड़ का समापन होगा।
वही टाउन डिग्री कॉलेज के मनोरंजन हाल में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा जिसमें धावक प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समिति के महामंत्री श्री धनंजय सिंह, श्री रामेश्वर वर्मा जी, श्री अशोक कुमार जी, श्री रेनू वर्मा जी, श्री धनंजय सिंह जी, श्री रतन प्रकाश वर्मा जी, श्री प्रहलाद खरवार जी, श्री अखिलेश सिंह जी, श्री पवन सिंह जी, श्री लक्ष्मण यादव जी श्री धर्मेंद्र चौरसिया जी, श्री पवन सिंह जी, श्री संतोष सिंह जी, श्री कमलेश चंद्र गुप्ता जी, श्री गोविंद जी, श्री अमित कुमार जी, श्री सुशील कुमार ( बबलू जी), श्री कमलेश चंद्र गुप्ता जी, आदिल उपस्थित रहे।बैठक का संचालन रामेश्वर जी वर्मा ने किया।
Comments
Post a Comment